आसनसोल : अंजू अपहरणकांड में मुंबई से अमार गिरफ्तार

आसनसोल : बीते 26 दिसंबर, 2017 को करीमडंगाल इलाके से विवाहिता अंजू सिंह के अपहरण के मामले में पति उदय शंकर सिंह की शिकायत पर हीरापुर थाना पुलिस ने थाणो (महाराष्ट्र) में छापेमारी कर अमार तारिक इरशाद को गिरफ्तार किया. उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. पुलिस जांच […]

आसनसोल : बीते 26 दिसंबर, 2017 को करीमडंगाल इलाके से विवाहिता अंजू सिंह के अपहरण के मामले में पति उदय शंकर सिंह की शिकायत पर हीरापुर थाना पुलिस ने थाणो (महाराष्ट्र) में छापेमारी कर अमार तारिक इरशाद को गिरफ्तार किया. उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया.
पुलिस जांच अधिकारी ने अपहत विवाहिता की बरामदगी के लिए उसकी 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग महकमा कोर्ट से की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने 10 दिनों की रिमांड की मंजूरी देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहृत अंजू की पहचान आरोपी से फेसबुक पर हुयी थी. इसके बाद दोनों के संबंध में प्रगाढ़ता आ गयी. इसी बीच आरोपी बर्नपुर आया तथा बीते 26 नवंबर, 2017 को उसका अपहरण कर लिया. काफी तलाशी के बाद भी जब अंजू का पता नहीं चला तो उसके पति ने हीरापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी.
इसी बीच बीते 29 दिसंबर को उसके पति के मोबाइल फोन पर कॉल आया कि उसकी पत्नी का अपहरण अमार ने किया है, फिरौती में पांच लाख रूपये की मांग की गयी. इसके बाद उसकी तलाश चलती रही. कॉल आनेवाले मोबाइल फोन के स्वीच ऑफ होने के कारण आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था. मार्च महीने में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की तथा पुलिस अदिकारी धनंजय पाल इसके जांच अधिकारी बनाये गये.
अप्रैल महीने में मोबाइल फोन का लोकेशन मुंबई के मुबरा में दिखने लगा. इसके बाद जांच अधिकारी ने मुंबई में छापेमारी की तथा वहां की स्थानीय पुलिस की सहायता से अमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में अमार ने स्वीकार किया कि उसने अंजू का अपहरण किया है तथा उसे दिल्ली में रखा है.
इसके बाद पुलिस उसे मुंबई के मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया तथा आसनसोल ले आयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी अमार को लेकर दिल्ली जायेगी तथा उसकी निशानदेही पर अपहृत अंजू को बरामद करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >