10 तारीख बीत गयी, पर खाते में पेंशन नहीं, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर

चिंताजनक. निगम के पूर्व कर्मचारियों की फिर से बढ़ी परेशानी

चेयरमैन बोले : जीएसटी की राशि को लेकर पैदा हुई है कुछ तकनीकी समस्या, अगले माह से सामान्य हो जायेगी स्थिति आसनसोल. आसनसोल नगर निगम के पूर्व कर्मचारियों की समस्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पेंशन की राशि को लेकर बीते वर्ष नवम्बर माह से जो समस्या शुरू हुई है, वह अब भी बरकरार है. फरवरी माह का दस तारीख बीत जाने के बाद भी पूर्व कर्मचारियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं आया है. हर दिन निगम कार्यालय के चक्कर लगाकर वे लोग मायूस होकर लौट जा रहे हैं. नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि जीएसटी की राशि को लेकर कुछ तकनीकी समस्या के कारण पेंशन की राशि आवंटित होने में विलंब हो रहा है, कुछ कागजातों ठीक किया जा रहा है. अगले माह से स्थिति सामान्य हो जाएगी. गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के करीब 15 सौ पूर्व कर्मचारियों के आय का एकमात्र स्रोत पेंशन है और इसी राशि पर पूरे परिवार की जीविका निर्भर है. पेंशन की राशि आमतौर पर प्रतिमाह में एक से दो तारीख के अंदर।खाते में आ जाती थी. बीते वर्ष नवम्बर माह से राशि आवंटन को लेकर समस्या शुरू हुई, जो अबतक बरकरार है. नियमित तारीख पर पेंशन नहीं मिल रहा है. जिससे पूर्व कर्मचारियों भारी चिंता में हैं.

नवंबर में फंड के अभाव में पेंशन नहीं होने का लग गया था नोटिस

नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में नगर निगम के वित्त अधिकारी के कार्यालय के बाहर नोटिस लगा दिया गया था कि डायरेक्टरेट ऑफ लोकल बॉडी (डीएलबी) से फंड नहीं मिलने के बाद ही पेंशन आवंटित की जाएगी. क्लेम नहीं मिलने का कारण और इसकी मौजूदा स्थिति जानने के लिए इस्टैब्लिशमेंट सेक्शन के मोहनतो पाल से संपर्क करें. यह नोटिस ने काफी हलचल मचा दिया था. प्रभात खबर ने यह नोटिस प्रकाशित होते ही इसे हटा लिया गया. कुछ दिनों बाद पेंशन मिली, लेकिन नवम्बर के बाद से पेंशन की राशि नियमति समय पर नहीं मिलने से पेंशनभोगियों की परेशानी बढ़ी हुई है..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >