दिसंबर तक होगी निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती

अधिकार के धरनार्थियों को सदर महकमाशासक ने दिया आश्वासन रवीन्द्र भवन से निकाली कर्मियों ने रैली, डीएम कार्यालय के समक्ष धरना आसनसोल : इसीएल ठीका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले इसीएल की विभिन्न कोलियरियों एवं कार्यालयों में कार्यरत 2268 सुरक्षा कर्मियों ने पुनर्नियोजन की मांग पर बीएनआर स्थित रविंद्र भवन से रैली निकाली. जिलाशासक […]

अधिकार के धरनार्थियों को सदर महकमाशासक ने दिया आश्वासन

रवीन्द्र भवन से निकाली कर्मियों ने रैली, डीएम कार्यालय के समक्ष धरना

आसनसोल : इसीएल ठीका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले इसीएल की विभिन्न कोलियरियों एवं कार्यालयों में कार्यरत 2268 सुरक्षा कर्मियों ने पुनर्नियोजन की मांग पर बीएनआर स्थित रविंद्र भवन से रैली निकाली. जिलाशासक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, सभा की तथा धरना दिया. प्रदर्शनकारियों की डेप्यूटी मजिस्ट्रेट प्रलय सरकार के साथ प्रथम चरण की वार्ता विफल होने के बाद दूसरे चरण में एडीएम (जेनरल) प्रलय राय चौधरी के इसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया. उन्होंने उनके स्तर से इसीएल के कार्मिक निदेशक को पत्र लिख कर सुरक्षा कर्मियों को जल्द बहाल करने की मांग करने का आश्वासन दिया.

श्री राय चौधरी ने कहा कि इसीएल स्वतंत्र कंपनी है. सुरक्षा कर्मियों को पुन: काम पर बहाल का मामला पूरी तरह से उससे संबंधित है और इसकी प्रक्रिया पूर्णतया प्रबंधन के अधीन है.

हजारों लोगों के रोजगार एवं परिवार के भरण पोषण से जुड़ा मुद्दा होने के कारण जिलाशासक शंशाक सेठी ने पांच से छह बार इसीएल प्रबंधन एवं सांकतोडिया मुख्यालय के उच्च पदस्थ इसीएल अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द मामले के समाधान का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि जिलाशासक की पहल एवं हस्तक्षेप के बाद ही इसीएल स्तर से टेंडर जारी किया गया. फोन पर उपमहाप्रबंधक (सुरक्षा) तन्मय दास से हुए बात को प्रदर्शनकारियों से साझा करते हुए श्री राय चौधरी ने कहा कि मंगलवार को इसीएल टेंडर कमेटी की बैठक की जायेगी. नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसीएल बोर्ड की बैठक में सुरक्षा कर्मियों के पुनर्बहाल के मामले को रखा जायेगा. दिसंबर तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने का आश्वासन दिया.

जिसके बाद प्रदर्शनकारी धरना समाप्त किया.

इसके पहले अधिकार यूनियन के बैनर तले रैली निकालते हुए कार्यकत्र्ता बीएनआर से भगत सिंह मोड़ होते हुए विवेकानंद सारणी स्थित जिलाशासक कार्यालय के समक्ष पहुंचे. जिलाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनकारी सुरक्षा कर्मी अपने परिजनों, महिलाओं एवं बच्चों के साथ पुनर्नियोजन की मांग पर धरने पर बैठ गये. कल्पनाथ निगम, सुमंत हालदार, हृदय पॉल, रमजान खान, भैरव माजी ने यूनियन के महासचिव उमेश दुषाध के नेतृत्व में जिलाशासक कार्यालय में मांगपत्र सौंप कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की. मुख्य प्रवेश द्वार पर घंटो धरने पर बैठने से आवागमन बाधित होता देख कन्यापुर आइसी प्रभारी मनोजित धारा ने प्रदर्शनकारियों से जिलाशासक कार्यालय में जिलाशासक श्री सेठी से मुलाकात करने का प्रस्ताव दिया.

यूनियन के सहायक सचिव सुदीप्ता पॉल ने प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए जिलाशासक को धरना स्थल पर आने की मांग की. सुश्री पॉल ने कहा कि यूनियन स्तर से इससे पहले चार पांच बार प्रशासनिक अधिकारियों जिलाशासक, एडीएम से क्रमवार मुलाकात की जा चुकी है. हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >