रूपनारायणपुर : बनजेमारी कोलियरी में बुधवार को पुलिस ने ट्रांसपोर्टिंग में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानीय डंपर मालिकों पर लाठियां बरसायी और मोहनपुर से कोयला लेकर आये 10 चक्का डंपरों को साईडिंग तक जाने का अवरोध समाप्त कराया.
दो डंपर मालिकों को चोट लगी. सालानपुर ट्रीपर ऑनर एसोसिएसन (एसटीओए) के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि लाठी चार्ज पर आन्दोलन की रणनीति तैयार की जायेगी. 26 अक्तूूबर से इसीएल सालानपुर एरिया में ट्रांसपोर्टिंग को लेकर चल रहे गतिरोध के कारण कंपनी को भारी घाटा हो रहा है.
प्रतिमाह औसत जहां 85 रैक कोयला बनजेमारी से निकलता था. वहीं 26 अक्तूबर से आठ नवंबर तक सिर्फ पांच रैक कोयला ही निकला है. इसीएल प्रबंधन द्वारा कोयले की ट्रांसपोर्टिंग 10 चक्का वाहनों से कराने को लेकर लागू नियम का स्थानीय डंपर मालिक विरोध कर रहे है.
उनका तर्क है कि पिछले 40 वर्षों से वे इसीएल में डंपर चला रहे है. आउटसोर्सिंग कंपनी बदलती है. दस चक्का डंपर चलेंगे तो उनके वाहनों का क्या होगा? उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ जायेगीय. इस मुद्दे को लेकर एसटीओए के बैनर तले डंपर मालिकों ने ट्रांसपोर्टिंग को रोक दिया. जिसे लेकर कंपनी ने नामजद शिकायत थाने में की.
लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. मामले में समझौता को लेकर सालानपुर थाने में सभी पक्षों को लेकर तीन बार बैठक हुई. अंतिम बैठक में आउटसोर्सिंग कंपनी ने छह चक्का वाहनों से भी कोयले की ट्रांसपोर्टिंग 10 चक्का वाहन पर करने पर सहमति जतायी. इसके बाद भी रेट को लेकर विवाद जारी रहा. दो दिन पूर्व ओवरलोडिंगकोयला लेकर आये चार डंपरों को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके उपरांत स्थिति ा तनावपूर्ण देख बनजेमारी कांटा पर पुलिस की तैनाती की गयी. बुधवार को निजी कंपनी ने 10 चक्का के दस बाहरी डंपरों को लाकर ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगाया.
अपरान्ह तीन बजे मोहनपुर से कोयला लेकर ये डंपर बनजेमारी कांटा पहुंचे,. उसका विरोध किया गया. पुलिस ने समझाने की कोशिश की. डंपर मालिक पुलिस से उलझ गये. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायी.
