मृत भाजपा नेता के परिजनों से मिले अर्जुन सिंह

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने मंगलवार को वासुदेवपुर थानांतर्गत केउटिया इलाके में 26 अप्रैल को भाजपा नेता शुकदेव विश्वास की हुई मौत के मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने मंगलवार को वासुदेवपुर थानांतर्गत केउटिया इलाके में 26 अप्रैल को भाजपा नेता शुकदेव विश्वास की हुई मौत के मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है. मंगलवार को वह मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही श्री सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. इधर, बैरकपुर से तृणमूल प्रत्याशी पार्थ भौमिक ने दावा किया कि यह एक सड़क दुर्घटना थी. पुलिस की ओर से भी दावा किया गया है कि उस दिन बाइक दुर्घटना में मौत हुई थी. वहीं, मृतक की पत्नी का दावा है कि उसके सिर पर वार कर हत्या की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >