पति से झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने पति के घर में सोते समय आग लगायी

पति मन्नत शेख ने बताया कि उसका सुबह अपनी पत्नी रेजिना बीबी के साथ झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह घर में सोने चला गया.

बीरभूम. जिले के नलहाटी थाना इलाके के छोटा हजारपुर ग्राम में रविवार को पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद जब पति घर में सोने चला गया तो गुस्साई पत्नी ने घर को बाहर से आग लगा दी. इस घटना में आग ने समूचे झोपड़ीनुमा मकान को अपनी चपेट में ले लिया. किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से घर से पति को बाहर निकाला गया. दमकल को सूचना दी गयी. पुलिस भी आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों के प्रयास के बाद आग को बुझाया गया. लेकिन इस घटना में घर पूरी तरह से जल गया. वहीं आग की चपेट में एक बाइक भी जलकर खाक हो गई. घटना के बाद आरोपी पत्नी फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पति मन्नत शेख ने बताया कि उसका सुबह अपनी पत्नी रेजिना बीबी के साथ झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह घर में सोने चला गया. इसी बीच उसकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर घर को आग लगाकर भाग गयी. आग की लपटों को देख पहले ग्रामीणों ने स्वयं ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नियंत्रण से बाहर होने पर दमकल को सूचना दी गयी. दमकल के पहुंचने के पूर्व आग के कारण मकान पूरी तरह जलाकर खाक हो गया. आग की घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मन्नत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. लेकिन घर में मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया. उसकी बाइक भी जलकर राख हो गयी. घटना के बाद पति द्वारा पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गीय है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >