हरिदेवपुर : बहुमंजिली इमारत से गिर कर वृद्ध की गयी जान

हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के जोका स्थित जेनेक्स वैली नामक बहुमंजिली इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर कर एक वृद्ध की मौत हो गयी.

संवाददाता, कोलकाता

हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के जोका स्थित जेनेक्स वैली नामक बहुमंजिली इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर कर एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह 6.40 बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वृद्ध को विद्यासागर स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत करार दिया गया. मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र कुमार सिन्हा (73) के रूप में हुई है.

सूत्रों के अनुसार, वृद्ध मगध विश्वविद्यालय के रिटायर्ड नॉन टीचिंग स्टॉफ थे. वह जेनेक्स वैली के एक फ्लैट में अपनी पत्नी, बहू और दो पोतियों के साथ रहते थे. उनका बेटा काम के सिलसिले में दुर्गापुर में रहता है. बताया जा रहा है कि महीना भर पहले सिन्हा ने अपने दांत निकलवाये थे और तब से उन्हें अल्सर की समस्या थी. इस कारण उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था. बुधवार को भी वह रातभर सो नहीं पाये थे. इसके बाद गुरुवार को उनके इमारत से गिरने की घटना सामने आयी.

घटनास्थल पर जांच के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा के अधिकारी भी पहुंचे. पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर कुछ लोगों के बयान दर्ज किये गये हैं. वृद्ध के इमारत से कूदने की बात सामने आयी है. हालांकि, इसकी जांच जारी है. इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >