ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टार्गेटेड अटैक बताया है. उन्होंने अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है. इस मामले में उनके खिलाफ कोलकाता के गरियाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

अमित मालवीय के खिलाफ गरियाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज

पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की शिकायत पर गरियाहाट थाने में शनिवार (20 अप्रैल) को अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 19 अप्रैल को ही गरियाहाट थाना में अमित मालवीय के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि वह मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह कम्प्लेन कर रहीं हैं.

बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाने वालीं चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपनी शिकायत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट और सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ का लिंक भी शेयर किया है, जिसमें अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है.

महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

तृणमूल कांग्रेस की नेता और बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अमित मालवीय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है. चंद्रिमा ने कहा है कि ममता बनर्जी जैसी शख्सीयत के खिलाफ की गई टिप्पणी उनको (चंद्रिमा भट्टाचार्य को) बुरी लगी है, ऐसे में समझा जा सकता है कि ममता बनर्जी के दिल को कितनी ठेस पहुंची होगी.

अमित मालवीय के ट्वीट को बताया ममता बनर्जी पर टार्गेटेड अटैक

पश्चिम बंगाल की मंत्री ने कहा है कि आरोपी अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपशब्दों और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. यह पूरी तरह से गलत है. चंद्रमा ने कहा कि अमित मालवीय का यह बयान ममता बनर्जी पर टार्गेटेड अटैक है.

Also Read : कूचबिहार की घटना के लिए अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, कहा- CM ने ही लोगों को भड़काने का काम किया

Also Read : भाजपा का ममता पर रामनवमी का अपमान करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >