नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना पर बिफरे शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता व नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया. इस दिन वह घटना को लेकर नंदीग्राम थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि थाने के आइसी ने घटना में लिप्त आरोपियों के साथ बैठक की है.

हल्दिया.

बुधवार की रात को नंदीग्राम के सोनाचूड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ. घटना में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता रथीबाला आड़ी की मौत हो गयी, जबकि कई कार्यकर्ता घायल हो गये. इस घटना को लेकर गुरुवार को नंदीग्राम का अलग-अलग इलाका दिनभर सुलगता रहा. इस घटना को लेकर भाजपा नेता व नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया. इस दिन वह घटना को लेकर नंदीग्राम थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि थाने के आइसी ने घटना में लिप्त आरोपियों के साथ बैठक की है. इस मामले को लेकर श्री अधिकारी ने थाने के आइसी को चेतावनी देते हुए कहा कि सोनाचूड़ा में हुई घटना की उन्होंने सीबीआइ जांच की मांग की है.

श्री अधिकारी हमले में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी पहुंचे थे. वहां से वह सीधे नंदीग्राम थाना पहुंचे. वहां मौजूद पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर से सोनाचूड़ा में हुई घटना को लेकर दर्ज एफआइआर का नंबर मांगा. इसके बाद ही मामले के आरोपियों के साथ थाने के आइसी द्वारा बैठक करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि पुलिस अधिकारी ने ऐसा क्यों किया?

श्री अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा कोर्ट जायेगी और घटना की जांच सीबीआइ से कराने की याचिका दायर करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >