चुनाव आयोग पर बरसे माकपा के नेता

चुनाव आयोग के दफ्तर में कुछ अधिकारी ऐसे हैं, जो सीधे राज्य के मंत्रियों को रिपोर्ट करते हैं. यही वजह है कि वाममोर्चा या माकपा नेताओं की ओर से जो चिट्ठी दी जाती है, वह सीधे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास पहुंच जा रही है. यह आरोप माकपा केंद्रीय कमेटी के नेता शमिक लाहिड़ी व वरिष्ठ नेता रॉबिन देब ने लगाया.

कोलकाता.

चुनाव आयोग के दफ्तर में कुछ अधिकारी ऐसे हैं, जो सीधे राज्य के मंत्रियों को रिपोर्ट करते हैं. यही वजह है कि वाममोर्चा या माकपा नेताओं की ओर से जो चिट्ठी दी जाती है, वह सीधे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास पहुंच जा रही है. यह आरोप माकपा केंद्रीय कमेटी के नेता शमिक लाहिड़ी व वरिष्ठ नेता रॉबिन देब ने लगाया. वह चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

शमिक ने कहा कि कालीघाट थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें सभा करने से रोक रहे हैं. अनुमति लेने के बावजूद सभा स्थल से खुद की मौजूदगी में माइक खुलवा देते हैं. जबकि पास में तृणमूल कांग्रेस की सभा पर कोई रोक नहीं लगायी जाती. पुलिस तृणमूल के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है. माकपा नेता ने कहा कि जब वे लोग अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर जाते हैं, तो अधिकारी मीटिंग का हवाला देते हुए निकल जाते हैं. वहीं, रॉबिन देब ने कहा कि हमने इस तरह का सीईओ चुनाव आयोग में पहले कभी नहीं देखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >