नयी आलमारी की तस्वीर दिखा 17 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी को 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत

गिरफ्तार आरोपी को 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत कोलकाता. एक नयी आलमारी की तस्वीर दिखाकर एक युवक से 17 हजार रुपये ठगने के आरोपी को बहूबाजार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम रंजीत जायसवाल बताया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने बहूबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने इलाके में एक फर्नीचर की दुकान के पास जाकर उसे एक आलमारी की तस्वीर मोबाइल में दिखाई. जिसके बाद पीड़ित ने उस आलमारी को बेहद कम कीमत में खरीदने के लिए आरोपी को 17 हजार रुपये दे दिया. रुपये लेने के बाद से आरोपी फरार था. उसके साथ मुलाकात नहीं कर रहा था और न ही उसे आलमारी दिलवाया. जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >