अभिषेक बनर्जी की प्रशासनिक बैठक आज

बैठक को लेकर कुछ दिनों पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गयी थी.

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इस बार हुए लोकसभा चुनाव में जीत कर दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर क्षेत्र से तीसरी बार सांसद चुने गये हैं. तृणमूल की ओर से बताया गया कि श्री बनर्जी 10 अगस्त यानी शनिवार शाम चार बजे अपने संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के आमतला में प्रशासनिक बैठक करेंगे. बैठक को लेकर कुछ दिनों पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गयी थी. बताया जा रहा है कि श्री बनर्जी बैठक में अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं. साथ ही नयी योजनाओं को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >