स्कूल परिसर में गिरा ठनका, 20 बच्चे जख्मी

मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके में एक स्कूल के परिसर में स्थित एक पेड़ पर ठनका गिरने से 20 बच्चे घायल हो गये.

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके में एक स्कूल के परिसर में स्थित एक पेड़ पर ठनका गिरने से 20 बच्चे घायल हो गये. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को मुर्शिदाबाद जिले में कई जगहों पर बारिश हो रही थी. तेज बारिश के साथ आकाश में बिजली भी कड़क रही थी. इसी दौरान भागीरथपुर उच्च विद्यालय के परिसर में स्थित एक पेड़ पर अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर 20 विद्यार्थी घायल हो गये. उन्हें तुरंत डोमकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >