4.29 लाख रुपये वसूलने का आरोप
कोलकाता : सौरभ गांगुली फाउंडेशन एंड क्रिकेट स्कूल के सचिव अनिर्वान सेन चौधरी के नाम पर चार लाख 29 हजार रुपये ठगी की शिकायत ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज करायी गयी है.
शिकायतकर्ता का नाम किंजल बसु रॉय चौधरी है. वह सौरभ गांगुली फाउंडेशन एंड क्रिकेट के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि अनिर्वान सेन चौधरी ने खुद को फाउंडेशन का प्रमुख बता कर फाउंडेशन की शाखा खोलने के नाम पर तीन स्कूलों के प्रबंधन से 30 हजार, 50 हजार और तीन लाख 49 हजार रुपये अपने बैंक अकाउंट में मंगवा लिये. इस रुपये को उन्होंने फाउंडेशन में जमा नहीं करवाया. इस तरह से सौरभ गांगुली फाउंडेशन को कुल चार लाख 29 हजार रुपये का नुकसान हुआ. इस खुलासे के बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करने का मन बनाया गया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में आरोपी अधिकारी से पूछताछ हो रही है.
