कोलकाता : एक रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से चार बार में 40 हजार रुपये के गबन का मामला प्रकाश आया है. इसकी शिकायत खड़दह थाने में दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है रंजन कुमार घोष के मोबाइल पर बैंक से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिये गये.
ये रुपये मुंबई के स्वास्तिक पार्क स्थित एसबीआई के एटीएम से निकाला गया है. दूसरे दिन पीड़ित ने अपने एसबीआई बैंक में जाकर घटना की शिकायत की. उसने बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास मौजूद है, इसके बावजूद उसके एकाउंट से रुपये निकाल लिये गये, यह रहस्य बना हुआ है. पीड़ित ने खड़दह थाने में मामले की शिकायत की है.
