कोलकाता : खुद को बैंक अधिकारी बता कर शातिर बदमाशों ने एक डॉक्टर के बैंक अकाउंट से 65 हजार रुपये निकाल लिये. घटना न्यू अलीपुर इलाके के डीएच रोड की है. पीड़ित डॉक्टर का नाम प्रणव कुमार मुखर्जी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. फोन करनेवाले ने खुद को एक सरकारी बैंक का अधिकारी बताया.
एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखा कर उनके अकाउंट की सारी जानकारी उसने फोन पर हांसिल कर ली. इसके बाद तुरंत उनके बैंक अकाउंट से 65 हजार रुपये निकाल लेने का मैसेज मोबाइल में आया. बैंक में जाकर उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि शातिरों ने ऑनलाइन वॉयलेट के जरिये इन रुपये को बैंक अकाउंट में कैश करवा लिये है. इसके बाद इसकी शिकायत न्यू अलीपुर थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शातिरों की तलाश जारी है.
