मोबाइल चोरी के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

आरोपी को पांच मई तक जेल हिरासत कोलकाता. रिटायर्ड चीफ जस्टिस के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में यादवपुर थाना की पुलिस ने उनकी नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम टूम्पा दास (25) है. वह आनंदपुर स्थित पंचान्न ग्राम की रहनेवाली है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हो गया है. […]

आरोपी को पांच मई तक जेल हिरासत
कोलकाता. रिटायर्ड चीफ जस्टिस के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में यादवपुर थाना की पुलिस ने उनकी नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम टूम्पा दास (25) है.
वह आनंदपुर स्थित पंचान्न ग्राम की रहनेवाली है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हो गया है. मंगलवार को अदालत ने उसे पांच मई तक जेल हिरासत में भेजा दिया. यादवपुर के नॉर्थ रोड निवासी पूर्व चीफ जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने 17 अप्रैल को यादवपुर थाना में घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्हो‍ंने घर की नौकरानी पर संदेह जताया था. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पंचानन ग्राम से नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >