बैंकॉक घुमाने के नाम पर दो लाख की जालसाजी

दो कर्मी गिरफ्तार कोलकाता : बैंकॉक घुमाने ले जाने का नाम कर ढाई लाख रुपये की जालसाजी करने के मामले में विधाननगर दक्षिण थाना की पुलिस ने सॉल्टलेक के एक ट्रैवेल एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जबकि उक्त ट्रैवेल एजेंसी के मालिक रसूल अली मोल्ला घटना के बाद से फरार है. इन दोनों […]

दो कर्मी गिरफ्तार
कोलकाता : बैंकॉक घुमाने ले जाने का नाम कर ढाई लाख रुपये की जालसाजी करने के मामले में विधाननगर दक्षिण थाना की पुलिस ने सॉल्टलेक के एक ट्रैवेल एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जबकि उक्त ट्रैवेल एजेंसी के मालिक रसूल अली मोल्ला घटना के बाद से फरार है. इन दोनों को रविवार को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने एक को तीन दिन की पुलिस हिरासत, जबकि अन्य को 14 दिन की जेल हिरास में रखने का निर्देश दिया. पुलिस ने बताया कि सॉल्टलेक के जीसी ब्लॉक के 71 नंबर मकान में भीम होलीडे नाम की एक ट्रैवेल एजेंसी चल रही थी. आरोप है कि संस्थान ने बैंकॉक घुमाने ले जाने का नाम कर एफडी ब्लॉक के रहनेवाले दो लोगों से दो लाख रुपये लिये थे, लगातार समय बदलने पर उन्होंने घटना की शिकायत विधाननगर दक्षिण थाना में दर्ज की. उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त ट्रैवेल एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया.
क्रेडिट कार्ड की जालसाजी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार
कोलकाता. फरजी एकाउंट खोल कर क्रेडिट कार्ड जालसाजी के मामले में विधानगर उत्तर थाना की पुलिस ने एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उक्त बैंक के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बैंक मैनेजर का नाम सुतीर्थ साहा बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि सॉल्टलेक के एक निजी बैंक की ओर से 18 लाख रुपये की जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था. घटना 2015 में हुई थी, लेकिन बैंक ने मामला 2016 में दर्ज किया. घटना देरी से आने की स्थिति में पुलिस को संदेह हुआ. जांच के बाद पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को मामले में बैंक मैनजेर का नाम मिला. आरोप है कि सुतीर्थ साहा के नेतृत्व में उक्त काम को किया गया है.
पुलिस ने बताया कि सबसे पहले फरजी परिचय पत्र देकर नौ एकाउंट खोले गये. इसके बाद उक्त खाते से करीब पांच लाख रुपये का लेन-देन किया गया. क्रेडिट कार्ड भी जारी किया गया. क्रेडिट कार्ड हाथ में मिलने के बाद 18 लाख 18 हजार की जालसाजी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >