मालदा में दहेज के लिए हत्या का आरोप, पीट कर गृहवधू की हत्या

मालदा: पीट-पीट कर गृहवधू की हत्या करने का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर लगा है. यह घटना जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत सवदलपुर गांव में घटी है. पुलिस ने मृत महिला की पहचान पिंकी सिंह(23) के रुप में की है. मृतका की मां ने दामाद सहित पांच लोगो के खिलाफ हत्या का मामला […]

मालदा: पीट-पीट कर गृहवधू की हत्या करने का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर लगा है. यह घटना जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत सवदलपुर गांव में घटी है. पुलिस ने मृत महिला की पहचान पिंकी सिंह(23) के रुप में की है. मृतका की मां ने दामाद सहित पांच लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रंजित सिंह ने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट की. उसके शरीर से काफी रक्त भी निकला. काफी पिटाइ की वजह से वह अचेत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे. बेटी को घायल देखकर उसे रात में ही मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृत महिला के भाइ रमेश सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही बहन की शादी हुयी थी.दामाद रंजित सिंह पेशे से हाट व्यापारी है. शादी के बाद से वह लगातार दहेज की मांग कर रहा है. इसी को लेकर वह दीदी के साथ मारपीट करता था. शुक्रवार की रात भी पचास हजार रूपये की मांग पर साथ मारपीट की गयी. रूपये के लिये उसने पीट कर दीदी को मार डाला. वैष्णव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि एक गृहवधू की हत्या का मामला दर्ज हुआ है. मृत महिला के पति रंजित सिंह, ससुर जगदीश सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से सभी आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >