घोटाला करनेवाले राशन डीलरों‍ पर सरकार सख्त

जलपाईगुड़ी. राज्य सरकार के खाद्यसाथी योजना के तहत चाय बागानों में घटिया चावल वितरण के आरोप कई बार लग चुके हैं. इसको लेकर खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने राशन डीलरों को फटकार लगायी है. उन्होंने कहा कि निम्न स्तर का चावल वितरण करने वाले डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीलरों पर निगरानी रखने […]

जलपाईगुड़ी. राज्य सरकार के खाद्यसाथी योजना के तहत चाय बागानों में घटिया चावल वितरण के आरोप कई बार लग चुके हैं. इसको लेकर खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने राशन डीलरों को फटकार लगायी है. उन्होंने कहा कि निम्न स्तर का चावल वितरण करने वाले डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीलरों पर निगरानी रखने के लिये उन्होंने जिला शासक के नेतृत्व में एक विजिलेंस टीम बनाने की भी घोषणा की है. इस योजना में 2 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से चाय श्रमिकों को अनाज देने का प्रावधान है.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने डुवार्स के भगतपुर चाय बागान में कीड़ा लगा चावल वितरण करने का मामला सामने आया था. श्रमिकों का आरोप था बढ़िया चावल दिखाकर राशन डीलर काफी घटिया चावल देते हैं. यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा है. खराब चावल लेने से इनकार कर बागान श्रमिकों ने राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था.

श्रमिकों ने साफ कर दिया कि खराब चावल नहीं लेंगे. इस संबंध में खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ चाय बागानों खराब चावल वितरन करना का मामला सामने आया है. इस संबंध में जिला शासक, खाद्य नियंत्रक आदि को लेकर बैठक की गयी. जिला शासक के नेतृत्व में एक विजिलेंस टीम का गठन कर दिया गया है. यह टीम समय-समय पर राशन दुकानों का दौरा कर उन पर निगरानी रखेगी और जिला शासक के माध्यम से खाद्य मंत्रालय को रिपोर्ट करेगी. आवश्यकतानुसार जिला शासक कार्रवाई कर सकते हैं. आगे से खराब चावल वितरण करते पाये जाने पर डीलरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जायेगा.

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में चावल के दाम बढ़ाये जाने की भी जानकारी मिली है. सभी जिला शासकों को राशन दुकानों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. जलपाईगुड़ी में पांच हजार मिट्रिक टन क्षमता के दो गोदाम बनाने की मंजूरी दी गयी है. जिले में उत्पादित चावल सरकारी तौर पर खरीदकर जिले के लोगों में ही वितरत करने का निर्णय लिया गया है. आज की इस बैठक में जिला शासक रचना भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >