सफलता: कूचबिहार में भारी मात्रा में गांजा बरामद, पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
कूचबिहार: एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो(एनसीबी) की टीम ने एसएसबी 17वीं बटालियन के साथ मिलकर एक अभियान में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.यह कार्यवाइ कूचबिहार जिले के फालाकाटा में की गयी. इस दौरान बुधवार सुबह 262 किलो गांजा बरामद किया गया.इस सिलसिले में एक ब्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. उसके पास से एक […]
कूचबिहार: एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो(एनसीबी) की टीम ने एसएसबी 17वीं बटालियन के साथ मिलकर एक अभियान में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.यह कार्यवाइ कूचबिहार जिले के फालाकाटा में की गयी. इस दौरान बुधवार सुबह 262 किलो गांजा बरामद किया गया.इस सिलसिले में एक ब्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. उसके पास से एक पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए है.
एनसीबी के जोनल डायरेक्तटर दिलीप श्रीवास्तव ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम श्यामल बर्मन (30)है.वह कोतवाली थाना अंतर्गत कंचियार कोठी का रहने वाला है.
गुप्त सूचना के आधार पर उसके खिलाफ कार्यवाइ की गयी और तालाशी के दौरान बड़े पैमाने पर गांजा बरामद हुआ. उसने अपने एक घर में गांजे को छिपा कर रखा था.इस गांजे को स्थानीय स्तर पर ही खेती कर यहां जमा कर रखा गया था. बाद में इसे कोलकाता भेजने की योजना थी. श्री श्रीवास्तव ने जब्त गांजे की कीमत 35 लाख रूपये बतायी है.