99 लाख के सोने के बिस्कुट संग गिरफ्तार

कोलकाता: कमिश्नरेट ऑफ कस्टम (प्रिवेंटिव) विभाग की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर मध्य कोलकाता से तीन किलो सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से जब्त सोने की कीमत बाजार में 99 लाख रुपये है. पी एंड आइ ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी […]

कोलकाता: कमिश्नरेट ऑफ कस्टम (प्रिवेंटिव) विभाग की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर मध्य कोलकाता से तीन किलो सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से जब्त सोने की कीमत बाजार में 99 लाख रुपये है.

पी एंड आइ ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि मध्य कोलकाता में एक व्यक्ति सोने की तस्करी करने आनेवाला है. इस जानकारी के बाद से उनकी टीम पहले से विभिन्न इलाकों में तैनात थी.

संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़कर उन्होंने उससे पूछताछ की और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से तीन किलो सोने के बिस्कुट मिले जिसकी कीमत 99 लाख रुपये से ज्यादा है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >