स्कूल में टिफिन को लेकर हुआ विवाद

छात्रा ने लगायी फांसी शव के पास मिले सुसाइड नोट में स्कूल की सहेलियों को कभी माफ नहीं करने का है उल्लेख सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद भी घर में टिफिन को लेकर झमेले का मां के सामने किया था जिक्र सुसाइड नोट में बहन के नाम लिखा, परलोक से देखूंगी तुम्हारी शादी […]

छात्रा ने लगायी फांसी
शव के पास मिले सुसाइड नोट में स्कूल की सहेलियों को कभी माफ नहीं करने का है उल्लेख
सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद भी घर में टिफिन को लेकर झमेले का मां के सामने किया था जिक्र
सुसाइड नोट में बहन के नाम लिखा, परलोक से देखूंगी तुम्हारी शादी
कोलकाता : स्कूल में टिफिन खाने को लेकर सहेलियों से विवाद के बाद गुस्से में आकर एक 11 वर्षीय किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. मृत छात्रा का नाम श्रेष्ठा दे (11) है. वह पर्णश्री इलाके के डॉ एके पाल रोड की रहनेवाली थी. सोमवार रात 9.30 बजे घर में लटकते हालत में उसका शव बरामद किया गया. खबर पाकर पर्णश्री थाने की पुलिस मौके पहुंची.
पुलिस के मुताबिक, उन्हें प्राथमिक जांच में कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है, मैं अपनी स्कूल की सहेलियों को कभी माफ नहीं करूंगी. स्कूल में टिफिन को लेकर उन्होंने मुझे काफी जलील किया है. मेरी बहन की शादी मैं परलोक से देखूंगी. मेरी इस हरकत के कारण मेरे घरवाले मुझे माफ कर दें.
वहीं इस घटना पर प्राथमिक बयान में श्रेष्ठा की मां महुआ दे ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे वह अपनी बड़ी बेटी के साथ बाजार गयी थी. लौटकर देखा तो कमरे में श्रेष्ठा फंदे से लटकी हुई है. पुलिस को उन्होंने बताया कि श्रेष्ठा ने सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद टिफिन को लेकर सहेलियों के साथ विवाद की बात उसे बतायी थी, लेकिन उसने गौर नहीं किया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >