कोलकाता : माता-पिता से मिलाने के नाम कर रविवार को एक मकान में ले जाकर दो किशोरियों से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह घटना अशोकनगर के निवेदिता पल्ली इलाके की है.
बताया जाता है कि दो युवक अपने साथ पढ़ने वाली दो किशोरियों को अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने अशोकनगर के निवेदिता पल्ली में स्थित एक खाली मकान में ले गये. वहां दोनों युवकों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया. घर जाकर दोनों ने अपने परिवार को पूरी बात बतायी. इसके बाद पीड़िता के घरवालों ने अशोकनगर थाना में शिकायत दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
