सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो नेपाली युवतियों को विदेश तस्करी होने से बचा लिया है. एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के निकट भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी से बरामद किया. इस मामले में कमल राइ नामक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी सूत्रों ने बताया कि दोनों […]
सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो नेपाली युवतियों को विदेश तस्करी होने से बचा लिया है. एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के निकट भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी से बरामद किया. इस मामले में कमल राइ नामक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी सूत्रों ने बताया कि दोनों युवतियों ने नेपाल के इलम जिले से भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा था.
नाका चेकिंग के दौरान एसएसबी को इनपर शक हुआ. जब इनलोगों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि पहले दोनों लड़कियों को दिल्ली ले जाना जाना था और वहां से दुबइ भेजने की योजना थी.
हांलाकि इनलोगों के पास दुबइ जाने के लिए आवश्यक वीजा और दस्तावेज आदि बरामद नहीं किये गये. उसके बाद ही एसएसबी को इनकी तस्करी होने का शक हुआ.उसके बाद सभी को कब्जे में ले लिया गया. बाद में इसकी सूचना नेपाल में महिला तस्करी के खिलाफ काम कर रहे एक स्वयंसेवी संगठन टिनी हैंड्स को इसकी सूचना दी गयी. आरोपी तस्कर कमल राइ नेपाल के कांकरभीटा का रहने वाला है.दोनों बरामद युवितयों ने अपना नाम चित्र कुमार मंगर तथा इंद्रा थापा बताया है.बाद में सभी को फांसीदेवा थाने के हवाले कर दिया गया.