शिशु तस्करी मामला: अलग-अलग थाने में जूही और चंदना का ठिकाना, तेजी से सबूत जुटाने में जुटी सीआइडी

सिलीगुड़ी: शिशु तस्करी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चंदन चक्रवर्ती तथा भाजपा नेता जूही चौधरी को रिमांड में लेने के बाद सीआइडी ने दोनों को दो अलग-अलग थानों में रखा है. सीआइडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से दोनों को सीआइडी कार्यालय पिंटेल विलेज में नहीं रखा गया है. हालांकि दोनों से […]

सिलीगुड़ी: शिशु तस्करी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चंदन चक्रवर्ती तथा भाजपा नेता जूही चौधरी को रिमांड में लेने के बाद सीआइडी ने दोनों को दो अलग-अलग थानों में रखा है. सीआइडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से दोनों को सीआइडी कार्यालय पिंटेल विलेज में नहीं रखा गया है. हालांकि दोनों से पूछताछ पिंटेल विलेज में ही की जाती है. यहां उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी में सीआइडी का कार्यालय दार्जिलिंग मोड़ में जीटीए के अधीन पिंटेल विलेज में है.
यहां महिला तथा पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग लॉकअप की भी व्यवस्था है, लेकिन उसके बाद भी इस हाइप्रोफाइल मामले के मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती एवं जूही चौधरी को यहां नहीं रखा जा रहा है. यहां बता दें कि कुछ साल पहले अखिल भारतीय गोरखा लीग नेता मदन तामांग हत्याकांड के मुख्य आरोपी निकल तामांग को सीआइडी ने पिंटेल विलेज में ही रखा था. यहीं से वह सीआइडी की आंखों में धूल झोंकर फरार हो गया. तब से लेकर अब तक कई वर्ष बीत जाने के बाद भी निकल तामांग का कोई अता-पता नहीं है. उसके बाद से ही सीआइडी यहां आरोपियों को नहीं रखती है. सीआइडी सूत्रों ने बताया कि किसी को गिरफ्तार करने पर सिलीगुड़ी अथवा माटीगाड़ा थाने में रखा जाता है. सूत्रों ने आगे बताया कि वर्तमान में जूही चौधरी को रिमांड में लेने के बाद माटीगाड़ा थाने में रखा गया है. वहीं मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती का ठिकाना सिलीगुड़ी थाना है.

पूछताछ के लिए सीआइडी दिन में दोनों को पिंटेल विलेज में लाती है और शाम को एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच थाना वापस भेज दिया जाता है. अब तक दोनों से अलग से पूछताछ की जा रही थी. सीआइडी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच जूही चौधरी को माटीगाड़ा थाने से तथा चंदन चक्रवर्ती को सिलीगुड़ी थाने से पिंटेल विलेज लाया गया. इस बीच, भाजपा नेता जूही चौधरी को भाजपा के महिला मोरचा के महासचिव पद से हटाये जाने की जानकारी मिल गई है. उसके बाद से वह काफी निराश है. पिंटेल विलेज में पुलिस ने उसे मीडिया से बातचीत करने का कोई खास मौका नहीं दिया. कार्यालय के अंदर जाते-जाते जूही ने इतना कहा कि पार्टी ने सही निर्णय लिया है. फिर भी भाजपा उनके साथ है. दूसरी तरफ चंदना चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं की.

इससे पहले, जूही चौधरी को माटीगाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच करायी गई. चंदना चक्रवर्ती की स्वास्थ्य जांच सिलीगुड़ी सदर अस्पताल में करायी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >