बैंक एकाउंट से जालसाजी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता. बैंक एकाउंट से रुपये निकालने के आरोप में विधानगर साइबर थाना की पुलिस ने रविवार रात बैंक के एक सहायक कर्मी को गिरफ्तार किया. उसका नाम सुब्रत दास बताया गया है. वह पुरुलिया का रहनेवाला था. उस पर आरोप है कि उसने ग्राहक के बैंक एकाउंट की जानकारी हासिल कर उसके एकाउंट से रुपये […]

कोलकाता. बैंक एकाउंट से रुपये निकालने के आरोप में विधानगर साइबर थाना की पुलिस ने रविवार रात बैंक के एक सहायक कर्मी को गिरफ्तार किया. उसका नाम सुब्रत दास बताया गया है. वह पुरुलिया का रहनेवाला था. उस पर आरोप है कि उसने ग्राहक के बैंक एकाउंट की जानकारी हासिल कर उसके एकाउंट से रुपये निकाल लिये थे. पुलिस ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत में एसबीआई का सहायक कर्मी है.
सॉल्टलेक के रहनेवाले मनास बागची ने आरोप लगाया था कि उसके बैंक एकाउंट से हाल में 11 हजार रुपये निकाल लिये गये थे. उसने घटना की शिकायत सॉल्टलेक के साइबर थाने में दर्ज करायी थी. सॉल्टलेक की साइबर थाना की पुलिस ने जांच के बाद उसे पुरुलिया से गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >