खड़दह से नौ डकैत गिरफ्तार

कोलकाता : खड़दह थाना की पुलिस ने सोमवार रात नौ डकैतों को गिरफ्तार किया. इन सभी को कल्याणी हाइवे पर बंदीपुर पंचायत के आर पटना मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दल में सरगना अमित दत्त राय, टुकू और सरीफुल सहित उसके अन्य सहयोगी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी डकैती की योजना से […]

कोलकाता : खड़दह थाना की पुलिस ने सोमवार रात नौ डकैतों को गिरफ्तार किया. इन सभी को कल्याणी हाइवे पर बंदीपुर पंचायत के आर पटना मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दल में सरगना अमित दत्त राय, टुकू और सरीफुल सहित उसके अन्य सहयोगी शामिल हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी डकैती की योजना से इलाके में एकत्रित थे. पुलिस ने बताया कि ये सभी टाटा सूमो में सवार होकर घाेला अंचल में डकैती की योजना से जा रहे थे. पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्तौल, एक वन शटर, दो भुजाली और एक तलवार बरामद किया. पुलिस ने उनके पास से टाटा सूमो भी जब्त की है. पुलिस हाल में इलाके में हुईं कई डकैतियों के मामले में उनसे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >