कलाईकुंडा में पथ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

खड़गपुर. कलाईकुंडा बिट हाउस थाना अंतर्गत एक नंबर गेट के निकट इलाके में एक पथ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. टक्कर पिकअप वैन और दस पहिया वाहन के बीच आमने-सामने से हुई. मृतकों का नाम सुशांत राना (22), अमित दास (32) व विमल सिंह (22) बताया गया है. सभी नारायणगढ़ थाना अंतर्गत […]

खड़गपुर. कलाईकुंडा बिट हाउस थाना अंतर्गत एक नंबर गेट के निकट इलाके में एक पथ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. टक्कर पिकअप वैन और दस पहिया वाहन के बीच आमने-सामने से हुई. मृतकों का नाम सुशांत राना (22), अमित दास (32) व विमल सिंह (22) बताया गया है. सभी नारायणगढ़ थाना अंतर्गत चकमकरामपुर गांव के निवासी हैं.
सभी एक आरकेस्ट्रा ग्रुप से जुड़े थे. सुशांत पिकअप वैन का चालक है. अमित दास लाउड स्पीकर साउंड सिस्टम में और विमल सिंह लाइट के कारोबार से जुड़ा है. ये लोग बिनपुर थाना इलाके के कुई गांव में आकेस्ट्रा करके लौट रहे थे. तभी कलाईकुंडा में विपरीत दिशा से आ रहे एक दस पहिया वाहन ने पिकअप वैन को टक्कर मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >