प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता. बशीरहाट थाना की पुलिस ने मंगलवार रात टाकी रोड के किनारे मध्यमपुर अंचल मैदान में तलाशी अभियान चला कर दो कुख्यात ड्रग्स मफिया को गिरफ्तार किया, इन दोनों के नाम साईफुल मोल्ला (36) और सैफ अली गाजी (33) बताये गये हैं. तलाशी अभियान के दौरान इन दोनों के पास से 10 लीटर से ज्यादा […]

कोलकाता. बशीरहाट थाना की पुलिस ने मंगलवार रात टाकी रोड के किनारे मध्यमपुर अंचल मैदान में तलाशी अभियान चला कर दो कुख्यात ड्रग्स मफिया को गिरफ्तार किया, इन दोनों के नाम साईफुल मोल्ला (36) और सैफ अली गाजी (33) बताये गये हैं. तलाशी अभियान के दौरान इन दोनों के पास से 10 लीटर से ज्यादा प्रतिबंधित तरल पदार्थ कोडाईन फसफेट बरामद किया, जिसका मूल रूप से फेंसिड्रील सिरप तैयार करने में उपयोग किया जाता है.

आरोपियों के पास से कोडाईन समेत एक बड़ा जारकीन बरामद किया गया है. जब्त किये गये नशीले पदार्थ की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है.

गौरतलब है कि गत कई दिनों से बशीरहाट थाना की पुलिस पशु तस्करी और नशीले पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए काफी पशु तस्करों को पकड़ा है. एक सप्ताह में पुलिस ने 15 तस्कर पकड़ा है, इसके साथ 70 किलो और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त किया है. साढ़े चार सौ पशुओं को कस्टम के हवाले किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >