गाय तस्करी को लेकर दो गुट भिड़े, 3 जख्मी

मालदा. सीमावर्ती इलाके में गाय की तस्करी को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ. बम और गोली चलने से मंलगवार सुबह से ही वैष्णवनगर थाने का शोभापुर इलाका गरमाया रहा. बम लगने से तीन लोग जख्मी हुए हैं. उनमें से सहाबुद्दीन शेख (28) को मुर्शिदाबाद के धुलियान ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया […]

मालदा. सीमावर्ती इलाके में गाय की तस्करी को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ. बम और गोली चलने से मंलगवार सुबह से ही वैष्णवनगर थाने का शोभापुर इलाका गरमाया रहा. बम लगने से तीन लोग जख्मी हुए हैं. उनमें से सहाबुद्दीन शेख (28) को मुर्शिदाबाद के धुलियान ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया है. बाकी दो घायलों मोसिम शेख (25) और अबु तालेर (30) को वैष्णवनगर के बेदराबाद ग्रामीण अस्तपाल में भरती किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह सहाबुद्दीन अपने संगी-साथियों के साथ चाय की एक दुकान पर बैठा हुआ था. तभी उसे निशाना बनाकर सिराजुल शेख, करीम शेख और उनके दलबल ने बम फेंका. सभी घायल सद्दाम शेख के गुट के हैं. पुलिस को जानकारी मिली है कि भारत-बांग्लादेश सीमा से होकर गाय की तस्करी को लेकर बीते कई दिनों से स्थानीय सद्दाम शेख और करीम शेख के बीच झमेला चल रहा था. मंगलवार की घटना इसी का नतीजा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में पशुओं की तस्करी होती है. पुलिस और बीएसएफ जानकारी होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाते.
बमबाजी की खबर पाकर वैष्णवनगर थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. बीएसएफ के जवान भी वहां पहुंच गये. पुलिस ने इस घटना के संबंध में सिराजुल शेख को गिरफ्तार किया है. मालदा के डीएसपी दिलीप हाजार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >