बस व बाइक की टक्कर में दो की मौत

कोलकाता. बागदा थाना क्षेत्र स्थित मालीपोता इलाके में सोमवार दोपहर एक बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अनूप दास (35) और दिलीप दास (42) के रूप में हुई है. दोनों बागदा के अंदूलपोता इलाके के रहनेवाले थे. यह घटना दोपहर 2:15 बजे बनगांव-दत्तोफुलिया रोड पर हुई. […]

कोलकाता. बागदा थाना क्षेत्र स्थित मालीपोता इलाके में सोमवार दोपहर एक बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अनूप दास (35) और दिलीप दास (42) के रूप में हुई है. दोनों बागदा के अंदूलपोता इलाके के रहनेवाले थे. यह घटना दोपहर 2:15 बजे बनगांव-दत्तोफुलिया रोड पर हुई.

जानकारी के अनुसार, निजी बस 96 सी बनगांव से दत्तोफुलिया की ओर जा रही थी. इस दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल अौर बस में भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार अनूप और दिलीप गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इन्हें बागदा और बनगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति काफी तेज होने के कारण यह हादसा हुआ. हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और घातक बस में तोड़फोड़ की. चालक बस छोड़ कर फरार हो गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची बनगांव थाना की पुलिस ने स्थिति संभाली. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >