कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर में एक महिला को मोहल्ले में हो रहे झगड़े का विरोध करने पर असामाजिक तत्वाें द्वारा पीटने व उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने बाबुल मंडल, बाबुसोना मंडल व बापी जान नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर आरोप है कि मोहल्ले में एक झगड़े का बीचबचाव करने आयी महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट की और उससे दुष्कर्म की कोशिश भी की. वे यहां भी नहीं रुके.
महिला के थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की वजह से उन्होंने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया. बाद में उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों के निकलने से बदमाश भाग खड़े हुए थे.
