कोलकाता : दामाद के साथ अवैध संबंध के आरोप में परिजनों ने महिला को बुरी तरह पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया. यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, कैनिंग थाना क्षेत्र के मालीरधार ग्राम की एक महिला का उसके दामाद के साथ अवैध संबंध था.
मंगलवार की देर रात दामाद व उक्त महिला को परिवार के अन्य लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. उसके बाद परिवार के सदस्यों ने दामाद व सास की पिटाई शुरू कर दी. दामाद घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया, जबकि सास को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद परिवार के लोगों ने महिला का सिर मुंडवा दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद कैनिंग थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने महिला से मारपीट करने के आरोप में परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
