ठग तांत्रिक व उसका सहयोगी गिरफ्तार

तंत्र साधना से बेटी को घर लाने का झांसा देकर एक को लगाया चूना ग्रामीणों ने तांत्रिक व उसके सहयोगी को जमकर पीटा हावड़ा. ससुर और दामाद को ठगने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम सुप्रियो चक्रवर्ती (तांत्रिक) व निमाइ मंडल हैं. घटना श्यामपुर […]

तंत्र साधना से बेटी को घर लाने का झांसा देकर एक को लगाया चूना
ग्रामीणों ने तांत्रिक व उसके सहयोगी को जमकर पीटा
हावड़ा. ससुर और दामाद को ठगने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम सुप्रियो चक्रवर्ती (तांत्रिक) व निमाइ मंडल हैं. घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत बाढ़गढ़चुमुक गांव की है. बाढ़गढ़चुमुक गांव निवासी सुदर्शन धारा की बेटी ने छह साल पहले दूसरे गांव के एक युवक के साथ भाग कर शादी की ली.
तब से वह मायके नहीं आयी. सुदर्शन को पता चला कि श्यामपुर के रामनगर निवासी तांत्रिक सुप्रियो चक्रवर्ती अपनी तंत्र साधना से बेटी को वापस बुला देंगे. वह तांत्रिक के पास गये. तांत्रिक ने काम के बदले सुदर्शन से 5600 रुपये लिये. काफी दिनों बाद भी जब बेटी घर नहीं लौटी तो सुर्दशन ने तांत्रिक से रुपये लौटाने को कहा, लेकिन तांत्रिक ने उलटे सुदर्शन से और रुपये मांगे. इसके बाद सुदर्शन ने पंचायत को पूरी बात बतायी. पंचायत सदस्यों ने तांत्रिक को पकड़ने के लिए एक योजना बनायी. रुपये देने का प्रलोभन देकर सुदर्शन ने रविवार की रात में तांत्रिक को गांव बुलाया. तांत्रिक अपने सहयोगी के साथ सुदर्शन के घर पहुंच गया. उसके आते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में तांत्रिक ने कबूल किया कि उसने सुदर्शन के दामाद से भी 6000 रुपये लिये हैं. यह सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >