फेसबुक से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता. फरजी फेसबुक अकाउंट से लड़कियाें को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के साइबर सेल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सरफराज अली (21) है. वह करया थाना अंतर्गत पाम एवेन्यू इलाके का रहनेवाला है. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल […]

कोलकाता. फरजी फेसबुक अकाउंट से लड़कियाें को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के साइबर सेल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सरफराज अली (21) है. वह करया थाना अंतर्गत पाम एवेन्यू इलाके का रहनेवाला है. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस ने उसके पास से एक सिम कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं. इस वर्ष अप्रैल में उसके खिलाफ एक युवती की मां ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी थी. अदालत ने उसे पांच अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >