बंगाल : बडा बाजार की एक इमारत में लगी आज, कोई हताहत नहीं

कोलकाता : कोलकाता के व्यस्त बडा बाजार में आज सुबह चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई. पुलिस ने बताया कि आग स्टैंड रोड पर राजा कटरा इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर सुबह आठ बजे लगी और दमकल की आठ गाडियों को फौरन मौके पर रवाना किया गया. दो घंटे की […]

कोलकाता : कोलकाता के व्यस्त बडा बाजार में आज सुबह चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई. पुलिस ने बताया कि आग स्टैंड रोड पर राजा कटरा इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर सुबह आठ बजे लगी और दमकल की आठ गाडियों को फौरन मौके पर रवाना किया गया. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और जो लोग उपरी मंजिलों में रहे रहे थे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया.

बहरहाल, आग लगने के कारणों तथा कितना नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जाना है. पुलिस ने कहा कि आसपास की सडकों को फौरन बंद कर दिया गया था और आग पर काबू पाने के बाद ही सामान्य यातायात बहाल हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >