मूक बधिर एथलीट से दुष्कर्म में 10 साल की सजा

रायगंज (पश्चिम बंगाल) : उत्तर दिनाजपुर की एक जिला अदालत ने एक 28 वर्षीय शख्स को जून में एक मूक बधिर एथलीट के साथ दुष्कर्म के मामले में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी. फास्ट ट्रैक अदालत के न्यायाधीश टी के मंडल ने ऑटो रिक्शा चालक रंजीत दास को दोषी ठहराया और सजा […]

रायगंज (पश्चिम बंगाल) : उत्तर दिनाजपुर की एक जिला अदालत ने एक 28 वर्षीय शख्स को जून में एक मूक बधिर एथलीट के साथ दुष्कर्म के मामले में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी. फास्ट ट्रैक अदालत के न्यायाधीश टी के मंडल ने ऑटो रिक्शा चालक रंजीत दास को दोषी ठहराया और सजा सुनायी.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 25 वर्षीय एथलीट 23 जून को दास के ऑटो रिक्शा में रायगंज से हेमताबाद जा रही थी. जब ऑटो रिक्शा के अन्य सभी यात्री उतर गये तो दास लड़की को पास के एक जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.

उसके बाद वह लड़की को हेमताबाद में अपने घर ले गया और फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया. राज्यस्तर की एथलीट पीड़िता ने पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करायी और अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >