पर्यावरण संबंधी रोक से बंगाल को 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का नुकसान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पर्यावरण संबंधी रोक के कारण 50,000 करोड़ रुपये के निवेश में देरी या नुकसान हुआ है.यहां आईटी पार्क का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज कहा, ‘‘पर्यावरण संबंधी कारणों से 50,000 करोड़ रुपये के निवेश में देरी या नुकसान हुआ है.’’ मंत्री ने कहा कि पर्यावरण […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पर्यावरण संबंधी रोक के कारण 50,000 करोड़ रुपये के निवेश में देरी या नुकसान हुआ है.यहां आईटी पार्क का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज कहा, ‘‘पर्यावरण संबंधी कारणों से 50,000 करोड़ रुपये के निवेश में देरी या नुकसान हुआ है.’’ मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मंजूरी के अभाव में नयाचार 26,000 करोड़ रुपये का बिजली संयंत्र तथा पर्यटन परियोजना भी लंबित है. केंद्र ने हाल ही में हल्दिया में नये निवेश पर लगी रोक हटाने का निर्णय किया है.चटर्जी ने दावा किया कि राज्य सरकार 45 दिनों में परियोजना मंजूरी दे रही है जबकि पूर्व में इसमें तीन महीने और उससे पहले एक साल का वक्त लगता था. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार निवेश प्रस्ताव हासिल करने के मामले में राज्य छठे स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >