प. बंगाल : रेप से बचने के लिए दूसरे माले से कूदी लड़की, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

हावड़ा : हावड़ा के लि‍लुआ में एक लड़की बलात्कारियों से बचने के लिए दूसरे माले से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले उसके प्रेमी सहित दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. […]

हावड़ा : हावड़ा के लि‍लुआ में एक लड़की बलात्कारियों से बचने के लिए दूसरे माले से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले उसके प्रेमी सहित दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़की करीब 20 साल की है. रिपोर्ट के अनुसार यह लड़की अपने बॉय फ्रेंड से मिलने आयी थी. जब वह मिलने की जगह पहुंची तो वहां उसके दो और दोस्त मौजूद थे.

महिला के ड्रिंक में उसके दोस्तों ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर उस पर हमला कर दिया था. पीड़ित लड़की के चिल्लाने पर उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उसे मार डालने की धमकी भी दी थी. पुलिस के मुताबिक इसके बाद ही लड़की बालकनी की तरफ भागी और दूसरे माले से कूद गई. स्थानीय लोगों ने लड़की को कूदते हुए देखा और उसे अस्पताल लेकर गए. कुछ लोगों ने तीनों हमलावरों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >