मुंबई : कोलकाता के फुटबाल प्रेमियों को 6.175 किग्रा ठोस सोने की फीफा विश्व कप ट्रॉफी का दीदार करने का मौका मिलेगा जब यह 22 दिसंबर को नेपाल के काठमांडो से शहर में पहुंचेगी.
अगले साल ब्राजील में होने वाले विश्व कप के दौरान दांव पर रहने वाली यह ट्रॉफी फिलहाल भूटान में है और कल यह काठमांडो पहुंचेगी जहां से यह दिन के लिए रविवार को कोलकाता पहुंचेगी. प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई.
इस ट्रॉफी के वैश्विक दौरान का आयोजन कोका कोला कर रहा है. इस दौरान यह ट्रॉफी नौ महीने में 88 देशों का दौरा करेगी. इस ट्रॉफी में 1974 से सभी फीफा विश्व कप विजेताओं और वर्षों को अंकित किया गया है.
