10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाना क्षेत्र के हैदरपाड़ा में बुधवार की देर शाम राम कुमार पाल नामक व्यक्ति ने 10 वर्षीया बच्ची के साथ अपने दुकान में ही दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आप-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. और इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच […]

सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाना क्षेत्र के हैदरपाड़ा में बुधवार की देर शाम राम कुमार पाल नामक व्यक्ति ने 10 वर्षीया बच्ची के साथ अपने दुकान में ही दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आप-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया.

और इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सिलीगुड़ी के एसीपी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आरोपी को गुरूवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने कहा कि आरोपी पेशे से ट्रेलर मास्टर हैं. बच्ची उसके दुकान में किसी काम के लिए गयी थी.

उसी दौरान बच्ची को अकेले पा कर राम कुमार पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. राम कुमार पाल को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ हैं. स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पर पुलिस की तत्पर्ता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >