छह नये कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी

कोलकाता: राज्य के सभी जिलों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए तृणमूल सरकार ने अब जिलों में भी कॉलेजों की स्थापना करने की योजना बनायी है. राज्य सरकार की ओर से चार जिलों में छह नये कॉलेजों की स्थापना की जायेगी. इनमें से तीन कॉलेज सिर्फ नदिया जिले में स्थापित होंगे. यह जानकारी मंगलवार […]

कोलकाता: राज्य के सभी जिलों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए तृणमूल सरकार ने अब जिलों में भी कॉलेजों की स्थापना करने की योजना बनायी है. राज्य सरकार की ओर से चार जिलों में छह नये कॉलेजों की स्थापना की जायेगी. इनमें से तीन कॉलेज सिर्फ नदिया जिले में स्थापित होंगे.

यह जानकारी मंगलवार को राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने नवान्न भवन में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य के चार जिलों में छह नये कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में सरकार ने 14 नये कॉलेज बनाने की मंजूरी दी है. उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि इन कॉलेजों के लिए बहुत जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने की जायेगी और अगले दो वर्षो के अंदर यहां कॉलेज की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

कहां स्थापित होंगे कॉलेज
नदिया जिले के देवाग्राम, तेहट्ट व नकासीपाड़ा में कॉलेजों की स्थापना की जायेगी. इसके अलावा दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी, पश्चिम मेदिनीपुर के गोपीबल्लभपुर व दाजिर्लिंग के पेडांग में नये कॉलेज के स्थापना की जायेगी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर को राइटर्स बिल्डिंग में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आठ नये कॉलेज की स्थापना करने की मंजूरी दी गयी थी. बर्दवान जिले में कालना, मंगलकोट में दो नये कॉलेज बनाये जायेंगे. इसके अलावा जंगल महल क्षेत्र में केशरिया, बेलदा व रानीबांध और जलपाईगुड़ी के बानरहाट व तेलीपाड़ा में नये कॉलेजों की स्थापना की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >