मिदनापुर, पश्चिम बंगाल : पटाखा कारखाने में विस्फोट से 11 लोगों की मौत

मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) : पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में बीती रात हुए विस्फोट में 11 लोगों मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. यह हादसा पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला में हुआ.जिला पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने बताया कि अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं. चार अन्य घायल हुए हैं […]

मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) : पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में बीती रात हुए विस्फोट में 11 लोगों मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. यह हादसा पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला में हुआ.जिला पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने बताया कि अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं. चार अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं. शायद पटाखे बनाने के दौरान कोई गड़बड़ हुई. विस्फोट बीती रात 10 बजे से कुछ देर पहले हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने वाले लोग पटाखा कारखाने के कर्मचारी थे. आग पर काबू पा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >