सडक दुर्घटना में दुल्हा-दुल्हन सहित बारातियों की मौत

अलीपुरद्वार (प. बंगाल) : जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर आज एक ट्रक और बारातियों से भरे वाहन के बीच टक्कर होने से उसमें सवार दुल्हा-दुल्हन सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक आकाश मेघरिया ने बताया कि शादी समारोह के बाद बीरपारा से बारातियों का वाहन […]

अलीपुरद्वार (प. बंगाल) : जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर आज एक ट्रक और बारातियों से भरे वाहन के बीच टक्कर होने से उसमें सवार दुल्हा-दुल्हन सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक आकाश मेघरिया ने बताया कि शादी समारोह के बाद बीरपारा से बारातियों का वाहन जब लौट रहा था तभी उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई.

आज सुबह हुए हादसे के दौरान वाहन में मौजूद बारातियों में 18 लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि दुल्हा-दुल्हन सहित 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जख्मी हुए सभी छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >