कोलकाता: महानगर के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार की दोपहर बम ब्लास्ट होने से लोग दहशत में आ गये.
हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. धमाका 14, मैडन स्ट्रीट के पास फुटपाथ पर हुआ. बऊबाजार थाने की पुलिस घटनास्थल के पास स्थित दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बम रखनेवाले व्यक्ति की तलाश कर रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक बऊबाजार इलाके के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ई-मॉल के पास शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे के करीब अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ.
