ममता बनर्जी की घेराबंदी! तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में सीबीआइ का फोन, पूछा कहां हैं सुब्रत बख्शी

-कोलकाता ब्यूरो- कोलकाता : सारधा कांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) के अधिकारियों ने तृणमूल भवन में फोन कर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुब्रत बख्शी से बात करना चाहा. उस समय तृणमूल भवन में सुब्रत बख्शी मौजूद नहीं थे. तृणमूल के सदस्यों ने सीबीआइ अधिकारी को सुब्रत बख्शी के पार्टी […]

-कोलकाता ब्यूरो-
कोलकाता : सारधा कांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) के अधिकारियों ने तृणमूल भवन में फोन कर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुब्रत बख्शी से बात करना चाहा. उस समय तृणमूल भवन में सुब्रत बख्शी मौजूद नहीं थे. तृणमूल के सदस्यों ने सीबीआइ अधिकारी को सुब्रत बख्शी के पार्टी कार्य के सिलसिले में मेदिनीपुर में मौजूद होने की जानकारी दी.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ के तरफ से फोन करने वाले अधिकारी पार्टी के वर्ष 2011-12 से लेकर 2013-14 तक के आय व्यय के हिसाब की जानकारी मांग रहे थे, लेकिन सुब्रत बख्शी के वहां मौजूद नहीं होने की बात सुनते ही सीबीआइ अधिकारियों ने फोन काट दिया. इधर सीबीआइ के फोन के बारे में तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी को जानकारी दी गयी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि ममता यह बात सुनते ही भड़क गयी. उन्होने कहा कि सीबीआइ एक केंद्रीय जांच एजेंसी है, लिहाजा वह कुछ भी जानना चाहती है तो उन्हें लिखित तौर पर इसकी जानकारी देनी होगी.
उन्होंने कहा कि जिस समय पार्टी के आय व्यय का हिसाब सीबीआइ मांग रही है, उस समय तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल रॉय थे. लिहाजा उस समय का सही से हिसाब वही दे सकते है. लेकिन वह तृणमूल पार्टी की प्रमुख है और उनकी पार्टी आर्थिक तौर पर हिसाब के लेनदेन में काफी स्वचछता बरतती है. लिहाजा अगर पार्टी से लिखित तौर पर सीबीआइ कुछ भी जनकारी मांगेगी तो उसका जवाब वह खुद सीबीआइ को लिखित तौर पर देने को तैयार है.
ज्ञात हो कि सारधा कांड की जांच में सीबीआइ अधिकारियों को कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जसमें स्पष्ट हो रहा है कि सुदीप्त सेन ने सारधा घोटाले के रुपये का एक हिस्सा तृणमूल के पार्टी फंड में विभिन्न समय में दान दिया था. उसी की जानकारी के लिए सीबीआइ के अधिकारी तृणमूल से उसके आय व्यय का हिसाब मांग रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >