भाजपा पार्टी कार्यालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं

बर्धमान, पश्चिम बंगाल: बर्धमान शहर के टेलीपुकुर क्षेत्र में भाजपा के कार्यालय में कल रात उस वक्त आग लग गयी जब इस इमारत में कोई भी मौजूद नहीं था. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है क्योंकि आग आधी रात में लगी थी जब कार्यालय में कोई भी […]

बर्धमान, पश्चिम बंगाल: बर्धमान शहर के टेलीपुकुर क्षेत्र में भाजपा के कार्यालय में कल रात उस वक्त आग लग गयी जब इस इमारत में कोई भी मौजूद नहीं था. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है क्योंकि आग आधी रात में लगी थी जब कार्यालय में कोई भी मौजूद नहीं था.

उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है. भाजपा बर्धमान (ग्रामीण) के अध्यक्ष देबी प्रसाद मुल्लिक ने आरोप लगाया कि राज्य में हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा के वोट शेयर और यहां अमित शाह की रैली को मिली प्रतिक्रिया के बाद तृणमूल कांग्रेस का डर घटना के पीछे का कारण है.

आरोप से इंकार करते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला नेता शांतनु कोनार ने कहा कि यह घटना भाजपा में चल रही अंदरुनी झगडे का परिणाम थी और इसमें तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >