ममता के फैसले का कांग्रेस ने किया समर्थन

कोलकाता: राइटर्स के सभी विभागों को हावड़ा के मंदिरतला स्थित एचआरबीसी बिल्डिंग में स्थानांतरित किये जाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले का प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन किया है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक सही फैसला है. इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक कार्यालय कहीं और स्थानांतरित […]

कोलकाता: राइटर्स के सभी विभागों को हावड़ा के मंदिरतला स्थित एचआरबीसी बिल्डिंग में स्थानांतरित किये जाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले का प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन किया है.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक सही फैसला है. इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक कार्यालय कहीं और स्थानांतरित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि नये स्थान पर सुगमता से कर्मचारियों के पहुंचने की व्यवस्था की जाये और फाइलों को ले जाने में सावधानी बरती जाये.

इस मसले पर राज्य सरकार को गौर करना जरूरी है. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस विकासमूलक कार्यो का सदैव समर्थन करेगी. इस मसले को लेकर माकपा श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रही है. आरोप लगाया है कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, इससे अराजकता फैलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >