ममता बनर्जी ने हसीना से मुलाकात की

ढाका: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. उम्मीद की जा रही थी कि दोनों के बीच की चर्चा में तीस्ता नदी जल बंटवारा और जमीनी सीमा समझौते की अभिपुष्टि के मुद्दे उभरेंगे […]

ढाका: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. उम्मीद की जा रही थी कि दोनों के बीच की चर्चा में तीस्ता नदी जल बंटवारा और जमीनी सीमा समझौते की अभिपुष्टि के मुद्दे उभरेंगे और यह स्पष्ट नहीं है कि बिना किसी सहयोगी की उपस्थिति के दोनों नेताओं की आधे घंटे की बैठक में क्या बातें हुईं.

हसीना ने ममता के सम्मान में भोज का आयोजन किया. तीन दिन की यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंची ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश को जो ‘‘अपेक्षाएं’’ हैं, वह उसपर कदम उठाने को उत्सुक हैं.ममता की यात्रा से तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौते के समाधान और जमीनी सीमा समझौते की अभिपुष्टि की दिशा में प्रगति की उम्मीद बढी है. ममता 2011 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बांग्लादेश की यात्रा पर आए हैं.
उन्होंने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई उपायों का प्रस्ताव किया है जिनमें बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर ‘बंगबंधु भवन’ का निर्माण भी शामिल है. ममता बांग्लादेशी राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भी मिलेंगी.उल्लेखनीय है कि 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बांग्लादेश यात्रा के दौरान तीस्ता समझौते पर हस्ताक्षर होना तय था, लेकिन आखरी समय में ममता ने इसका विरोध किया था. तीस्ता समझौते को तब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया क्योंकि ममता ने यह कहते हुए जल के प्रस्तावित परिमाण पर एतराज जताया था कि इससे उनके राज्य को नुकसान पहुंचेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >